सूरत नगर निगम ने शुरू की 'एसएमसी व्हाट्सएप चैटबॉट' सेवा

सूरत नगर निगम ने शुरू की 'एसएमसी व्हाट्सएप चैटबॉट' सेवा

सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने नागरिकों के लिए सुविधाजनक और तेज़ शिकायत निवारण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एसएमसी व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है। इस सेवा का उद्देश्य नगर निगम की सेवाओं को अधिक डिजिटल और पेपरलेस बनाना है। नई चैटबॉट सेवा के फायदे इस प्रकार है। 

  • ऑटोमेटेड शिकायत पंजीकरण: नागरिक 63599 30020 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह शिकायत मिनटों में संबंधित विभाग या अधिकारी तक पहुंच जाएगी।
  • शिकायत ट्रैकिंग: दर्ज की गई शिकायत की स्थिति को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।
  • संपत्ति कर और जल बिल की जानकारी: संपत्ति कर और जल मीटर बिल से जुड़ी बकाया राशि और अन्य विवरण चैटबॉट के जरिए देखे जा सकते हैं।
  • नागरिक सेवाओं की जानकारी: स्वास्थ्य केंद्र, नागरिक केंद्र, अग्निशमन केंद्र, पुस्तकालय, सामुदायिक हॉल, स्विमिंग पूल और पार्टी प्लॉट की जानकारी भी चैटबॉट पर उपलब्ध होगी।
  • अधिकारियों और विभागों का संपर्क विवरण: नागरिक विभिन्न विभागों और अधिकारियों के संपर्क विवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

सूरत नगर आयुक्त द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में यह चैटबॉट सुविधा शामिल थी, जिसे अब लॉन्च कर दिया गया है। यह सेवा नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और आसान तरीके से समस्याओं के समाधान में मदद करेगी।

सूरत नगर निगम का यह कदम डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

Tags: Surat