सूरत : बंगाली प्रगति सेवा ट्रस्ट द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव में सिन्दू खेला आज 

लक्ष्मी पूजन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन 16 को 

सूरत : बंगाली प्रगति सेवा ट्रस्ट द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव में सिन्दू खेला आज 

भारतीय संस्कृति से अभिन्न रूप से जुड़ी हुई नवरात्रि देश के विभिन्न राज्यों में पारंपरिक रूप से मनाई गई। बंगाल में दुर्गा पूजा का उतना ही महत्व है जितना गुजरात में नवरात्रि का होता है। हर बंगाली ऐसे त्योहार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाता है। सूरत स्थित बंगाली प्रगति सेवा ट्रस्ट द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा उत्सव को अलग तरीके से पंचमुखी हनुमान मंदिर, डीमार्ट के पास पांडेसरा में मनाया जा रहा है।

ट्रस्ट के बी.एल. मूर्ति एवं राजीब कुंडू ने बताया कि 09/10/2024 से 12/10/2024 के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जबकि 10/10/2024 को कोलकाता के लोकप्रिय लोक गायक सुमेन डे द्वारा बाउल गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि 12/10/2024 को ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्य प्रस्तुत किये गये। रविवार 13 अक्टूबर को सिन्दूर खेला मनाया जाएगा। इसके बाद आगामी 16/10/2024 को लक्ष्मी पूजन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन होगा। 

Tags: Surat