हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सूरत में जश्न का माहौल

सूरत में भाजपा कार्यालय में पटाखे फूटे, जलेबी बांटी गई

हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सूरत में जश्न का माहौल

सूरत। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर सूरत शहर में जश्न का माहौल है। सूरत भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और जलेबी बांटकर खुशी का इजहार किया।

सूरत भाजपा महानगर अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और भाजपा के सुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगी। 

यह पहली बार है जब किसी पार्टी ने लगातार तीन बार हरियाणा में सत्ता हासिल की है। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है।

हरियाणा की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य में भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। दस साल के शासन में भाजपा ने राज्य में कई विकास कार्य किए हैं, जिसके लिए जनता ने उन्हें पुरस्कृत किया है।

इस अवसर पर दक्षिण गुजरात के प्रवक्ता डॉ. जगदीशभाई पटेल, दक्षिण गुजरात मीडिया संयोजक राजेशभाई देसाई, सूरत नगर निगम के पूर्व स्थायी समिति के अध्यक्ष  परेशभाई पटेल, सूरत नगर निगम के उप महापौर नरेंद्रभाई पाटिल, सत्तारूढ़ दल की नेता श्रीमती शशिबेन त्रिपाठी, दंडक धर्मेशभाई वानियावाला एवं भारतीय जनता पार्टी सूरत शहर एवं नगर निगम  के अन्य पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।