सूरत : धनुष यज्ञ एवं परशुराम-लक्ष्‍मण संवाद मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु                                                                  

आज निकाली जाएगी राम बारात  

सूरत : धनुष यज्ञ एवं परशुराम-लक्ष्‍मण संवाद मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु                                                                  

 वेसू के रामलीला मैदान में श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही रही रामलीला में शनिवार को धनुष यज्ञ की सुंदर लीला का मंचन किया गया। स्वयंवर में कई राज्यों के राजा व राजकुमार पहुंचे, लेकिन शिव धनुष को हिला भी न सके। राजा जनक ने प्रतिज्ञा पूरी न होते देख विलाप किया। लेकिन विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्री राम ने धनुष को उठा कर दो टुकड़ों में खंडित कर दिया। धनुष टूटने की आवाज सुन ऋषि परशुराम राजमहल में पहुंचे और उनका क्रोध देख सारे राजा भाग खड़े होते हैं। 

भगवान परशुराम कहते हैं कि जिसने धनुष तोड़ा है वह सामने आए वर्ना धोखे में सब मारे जाएंगे। लक्ष्मण और परशुराम के बीच देर तक संवाद होता है। तब श्रीराम परशुराम से कहते हैं कि सब तरह से हम आपसे हारे हैं। अतः आप अपराध को क्षमा कीजिये। वह धनुष पुराना था छूते ही टूट गया। भगवान परशुराम रमापति का धनुष श्रीराम को देकर खींचने के लिए कहते हैं। उसकी प्रत्यंचा श्रीराम के हाथ में आते ही चढ़ जाती है। परशुराम का सन्देह दूर हो जाता है। राजा जनक नगर और मंडप आदि सजाने का आदेश देते हैं।  

D05102024-04

रामलीला में शनिवार को  जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, उनकी धर्मपत्नी गंगाबेन  पाटिल, विधायक संदीप देसाई, पूर्व स्थाई समिति परेश पटेल उपस्थित रहे। रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला सबसे महत्वपूर्ण और आकर्षक लीला होती है, इसलिए इस लीला को देखने के लिए देर रात तक शहर के दर्शकगण बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में मौजूद रहे। इस मौके पर  ट्रस्ट के जलूस मंत्री अशोक अग्रवाल, सुरक्षा मंत्री दिनेश अग्रवाल आदि ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

 श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन गोयल, महामंत्री अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील बंसल, उपाध्यक्ष कैलाश खेमका ने गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त गहलोत ने सपरिवार भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया और ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन गोयल एवं महामंत्री ने उपर्णा और पंचाग से स्वागत किया गया।

 रविवार 6 अक्टूबर को 4 बजे राम बारात श्री महेंदीपुर बालाजी मंदिर न्यू सिटी लाइट से प्रारंभ होकर राजहंस जियॉन, केनाल रोड से होते हुए सोमेश्वरा इंक्लेव से रामलीला मैदान के सामने पहुंचेगी। जगह-जगह भक्तों द्वारा आरती, स्वागत सोसायटी में रहने वाले परिवारों के द्वारा होगा। बारात में बैंड बाजा, रोशनी, झूमर आगरा की प्रसिद्ध चलती फिरती विभिन्न प्रकार की झांकिया आदि के साथ प्रभु रामजी अपने भाइयों सहित रथ पर दूल्हा बन हमें दर्शन देते हुए रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

Tags: Surat