सूरत : अब सेवा फाउण्डेशन की नई सेवा सम्पूर्ण अंतिम संस्कार का सामान 551 रुपए में

कारवां संस्था द्वारा 51 लोगों के अंतिम क्रिया के सामान हेतु रु.25000 की धनराशि समर्पित की गई

सूरत : अब सेवा फाउण्डेशन की नई सेवा सम्पूर्ण अंतिम संस्कार का सामान 551 रुपए में

सेवा फाउंडेशन के अंतर्गत चल रहे अंतिम क्रिया के सामान के प्रकल्प अंत्येष्टि सेवा के सहयोगार्थ सोमवार को सूरत में मानवीय सेवाओं में समर्पित महिलाओं द्वारा संचालित कारवां संस्था द्वारा 51 लोगों के अंतिम क्रिया के सामान हेतु रु.25000 की धनराशि समर्पित की गई। 

इस धनराशि से असहाय एवं निराश्रित लोगों को दाह संस्कार सामग्री निःशुल्क दी जाएगी। "अंत्येष्ठि सेवा"  दक्षेश्वर महादेव मन्दिर पांडेसरा, सेवा हॉस्पिटल के निकट स्थित है, जहां आवश्यक दाह संस्कार की सभी सामग्री 550/- रुपए में उपलब्ध होती है। जिसमें ऊपर-नीचे का कपड़ा, रस्सी, कालवा, कपूर, हांडी, बांस की अर्थी जैसी प्राथमिक उपयोग की सभी सामग्रियां सम्मिलित हैं। 

ऐसे प्रकल्प में सहयोग हेतु कारवां महिला ग्रुप से उषा जिंदल, कंचना अरोड़ा, नीना अरोड़ा, अंजू गोयल, नीरू अरोड़ा, सिम्मी बवेजा ने उपस्थिति देते हुए सेवा फाउंडेशन के फाउंडर अशोक गोयल, अध्यक्ष राजीव ओमर,  अन्येष्ठि सेवा प्रभारी योगेंद्र अग्रवाल को सहयोग समर्पित किया। इस प्रकल्प में निर्धन, निराधार हेतु सर्व सामग्री निःशुल्क रहेगी जिसके लिए 
नरेंद्र गोयल को  9375177702 संपर्क कर सकते हैं। 

Tags: Surat