सूरत : "नमो चित्रोत्सव" का भव्य समापन, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटील हुए प्रभावित

शैलेश टंडेल के 125 से अधिक चित्रों ने मोहित किया, गुजरात में बना नया रिकॉर्ड

सूरत :

सूरत: सूरत में संप्रति फाउंडेशन और वॉल ऑफ फेम द्वाराआयोजित "नमो चित्रोत्सव" का भव्य समापन रविवार 22 सिंतबर 2024 को  हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटील ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी चित्रों का अवलोकन किया और कलाकार शैलेश टंडेल की प्रशंसा की।

पिछले पांच दिनों से सूरत के सीटीलाईट रोड स्थित साइंस सेंटर में चल रहे इस नमो चित्रोत्सव में कलाकार शैलेश टंडेल द्वारा बनाए गए 125 से अधिक चित्रों को प्रदर्शित किया गया था। इन चित्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों को कलात्मक रूप से चित्रित किया गया था। प्रत्येक चित्र के नीचे एक विशेष नाम दिया गया था, जिसने प्रदर्शनी को और अधिक खास बना दिया।

इस आयोजन को संप्रति फाउंडेशन और वॉल ऑफ फेम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। संप्रति फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरव शाह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन को गुजरात वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट से भी सम्मानित किया गया है। यह पहला अवसर है जब एक ही कलाकार द्वारा बनाए गए इतने सारे चित्रों को एक साथ प्रदर्शित किया गया हो। 

नमो चित्रोत्सव का उद्घाटन 17 सिंतबर 2024 को हुआ था तभी समारोह में सूरत के महापौर दक्षेशभाई मवानी, सांसद मुकेशभाई दलाल, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। पिछले पांच दिनों से चल रही इस प्रदर्शनी में हजारों लोगों ने भाग लिया। संप्रति फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमहापौर नीरवभाई शाह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags: Surat