सूरत :  केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी सूरत का हुआ वार्षिक पेनल निरीक्षण

सहायक आयुक्त वेंकटेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने किया निरीक्षण

सूरत :  केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी सूरत का हुआ वार्षिक पेनल निरीक्षण

केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी सूरत का वार्षिक पेनल निरीक्षण सोमवार, दिनांक 22,7.2024 को हुआ। केंद्रीय विद्यालय संगठन अहमदाबाद संभाग के सहायक आयुक्त वेंकटेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने निरीक्षण किया।  दल के सदस्य  के रूप में केंद्रीय विद्यालय संगठन से विष्णु रावल, प्राचार्य कैम्बे, विनोद कुमार माहवर, उप प्राचार्य,  गांधीनगर कैंट एवं इंद्रजीत भटवाल, मुख्याध्यापक,  साबरमती  ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ शामिल हुए। सर्वप्रथम केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी सूरत के प्राचार्य, राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत पूर्ण उत्साह से पुस्तक भेंट करते हुए किया।  साथ ही विद्यालय के एनसीसी कैडेट द्वारा सहायक आयुक्त महोदय वेंकटेश्वर प्रसाद को गार्डऑफ़ ऑनर  दिया गया। तदुपरांत सहायक आयुक्त महोदय विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुए बालिकाओं द्वारा सुन्दर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी समूह गीत प्रस्तुत किया गया। भारत सरकार की मुहिम 'एक पेड़ माँ के नाम' के अंतर्गत समस्त विद्यार्थी, शिक्षक व अतिथि द्वारा प्रतिवर्ष  एक पेड़ लगाने की शपथ ली गई। 

 सहायक आयुक्त महोदय ने अपने उद्बोधन में छात्रों को लक्ष्य निर्धारण करने का निर्देश दिया व कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन भारत का शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संगठन है, शिक्षा के उच्च मापदंडों का निर्वाह करता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा बालकों के सर्वांगीण विकास  के लिए निरंतर प्रयास किये जाते हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि वे स्वयं भी केंद्रीय विद्यालय राउरकेला, झारखंड के छात्र रहे हुए हैं। सहायक आयुक्त वेंकटेश्वर प्रसाद द्वारा विद्यालय के संस्कृत शिक्षक एम. एम. चौधरी को कक्षा 10 हेतु  100%, गुणवत्ता के साथ परिणाम देने  हेतु प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित किया। 

सहायक आयुक्त वेंकटेश्वर प्रसाद व निरीक्षण दल के सदस्य द्वारा विद्यालय के समस्त विभागों, कक्षा शिक्षण, विद्यालय भवन सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, खेल प्रांगण, राजभाषा पाठ्य सहगामी गतिविधियाँ, विज्ञान प्रयोगशालाओं, भाषा प्रयोगशाला, कार्यालय इत्यादि का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। सहायक आयुक्त वेंकटेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में समस्त शिक्षकों एवं प्राचार्य के साथ एक बौद्धिक बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें शिक्षकों को शिक्षण में नवाचार तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित कर निखारने का क्रियात्मक प्रयास करते रहने की प्रेरणा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के हिंदी पीजीटी दिलीप कुमार शर्मा द्वारा किया गया। 

Tags: Surat