बंगले का मुख्य दरवाजा तोड़ कर चोरी किए कई कीमती सामान
पिछले कई समय से राज्य में चोरी की काफी घटना सामने आ रही है। चोरों आए दिन चोरी की कई घटनाएँ अखबार की सुर्खियों में अपना स्थान हासिल कर ही लेती है। चोरों का आतंक हर दिन बढ़ता ही जा रहा है, आम आदमी तो ठीक अब तो पुलिस वाले और नेता भी चोरों के आतंक से नहीं बच पा रहे है। गुजरात के कलोल के विधायक बलदेवजी ठाकोर के घर पर से साढ़े आठ लाख से भी अधिक के सामान की चोरी हुई है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, कलोल के विधायक बलदेवजी ठाकोर जिनका घर कलोल के बस स्टेंड से कुछ ही दूरी पर है। पिछली रात उनके घर पर कुछ चोरों ने अपना हाथ साफ किया था और लाखों का सामान चंपत किया था। जिसमें उनकी दो सोने की चैन, दो राडो घड़ी, सीसीटीवी राउटर, तीन एलसीडी और दो लाख कैश सहित कुल 8.51 लाख का सामान गायब हुआ था। रात के दौरान आए चोरों ने विधायक के घर का सामान भी अस्तव्यस्त किया था। चोरी के बाद अस्तव्यस्त पड़ा हुआ सामान
बलदेवजी ठाकोर के बंगले से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर उनके घर चोरी की थी। जिस पर विधायाक ने आक्षेप किया कि कलोल में आए दिन इस तरह की घटना बनती रहती है। उल्लेखनीय है की पिछले काफी समय से गांधीनगर उयर उसके आसपास के इलाकों में जुआ खेलना, शराब का सेवन करना या अन्य तरह की आसामाजिक घटनाएँ काफी बढ़ चुकी है।