विशेषज्ञ बोले रोहित, शुभमन, श्रेयस सहित ये खिलाड़ी बना सकते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
मुंबई, 22 मार्च (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कौन सा क्रिकेटर सबसे अधिक रन बनाएगा। इसके लिए क्रिकेट विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी शुरु कर दी है।
कुछ का मानना है कि रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाएंगे जबकि कुछ का मानना है कि शुभमन गिल या के एल राहुल सबसे अधिक रन बनाएंगे पर किसी ने भी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम नहीं लिया है जबकि विराट ने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाये हैं।
कुछ का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल भी सबसे अधिक रन बना सकते हैं। वहीं माइकल वॉन और शॉन पॉलक समेत सहित तीन विशेषज्ञा का मानना है कि बाएं हाथ का यह युवा बल्लेबाज इस सत्र में जमकर रन बनाएगा।
वहीं कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि पंजाव किंग्स से खेल रहे श्रेयस अय्यर सबसे अधिक रन बनाएंगे। महिला क्रिकेटर लिसा स्थालिकर के अनुसार रोहित इस बार सबसे अधिक रन बनाएंगे जबकि कमेंटेटर हर्षा भोगले और वीरेंद्र सहवाग ने केएल राहुल का नाम लिया है।
एडम गिलक्रिस्ट के अनुसार श्रेयस सबसे अधिक रन बनायेंगे। वहीं मुरली कार्तिक ने शुभमन का नाम लिया है जबकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के अनुसार यशस्वी जायस्वाल सबसे अधिक रन बनाएंगे।