सूरत :  श्री गोवर्धननाथजी की हवेली पर हुआ रसिया कार्यक्रम 

10 को गिरिराजजी मनोरथ व 14 को डोलोत्सव मनाया जाएगा

सूरत :  श्री गोवर्धननाथजी की हवेली पर हुआ रसिया कार्यक्रम 

सूरत-डूमस रोड स्थित श्री गोवर्धननाथजी की हवेली में फुल फाग रसिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुष्टिमार्ग के प्रसिद्ध कीर्तनकार मोहनभाई जमरिया और उनके साथी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। शनिवार शाम को आयोजित रसिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैष्णवों ने भाग लिया और फूलों व गुलाब की होली के साथ रसिया नृत्य का आनंद लिया। 

सोमवार 10 मार्च को कुंज एकादशी के अवसर पर हवेली प्रांगण में प्रातः 9:30 बजे श्री गिरिराजजी मनोरथ का आयोजन किया गया है। फिर गुरूवार 13 मार्च को शाम 7 बजे हवेली में होली प्रदिपन का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा शुक्रवार 14 तारीख को सुबह 10 बजे से डोलोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार 15 मार्च को राजभोग दर्शन के दौरान सुबह 11 बजे फुल् मन्डली के दर्शन होंगे। श्री गोवर्धन ट्रस्ट ने वैष्णवों से सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होकर दर्शन का लाभ लेने को कहा है।

श्रावणी व्रज मंडल द्वारा मनाया गया महिला दिवस 

D09032025-04

 षष्ठपीठाधीश श्री व्रजरत्नलालजी महाराजश्री प्रेरित श्रावणी व्रज मंडल द्वारा विश्व महिला दिवस मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार शाम को सुरत के रूंढ स्थित श्रीनाथजी की हवेली में श्रावणी व्रज मण्डल की ओर से होली रसिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 200 से अधिक महिला सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मंडली के सदस्यों द्वारा होली रसिया की प्रस्तुति भी दी गई।

Tags: Surat