दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
By Loktej
On
नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीर साझा की और कहा, ‘‘दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’
मुख्यमंत्री गुप्ता और उनके छह मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में शपथ ली थी।
गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने भी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’
Tags: Delhi