नई दिल्ली : इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर : भारत ने चंद्रमा के लिए भरी उड़ान

22 अक्टूबर, 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

 नई दिल्ली : इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर : भारत ने चंद्रमा के लिए भरी उड़ान

नई दिल्ली । देश -दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत की अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि के खास है। दरअसल, 22 अक्टूबर, 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।

श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आखिरकार भारत ने इस तारीख को चंद्रयान-1 के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया।

Tags: New Delhi