सूरत :  श्री शक्ति धाम सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय भादी अमावस महोत्सव 1 से  

कोलकाता की नृत्यनाटिका एवं छप्पन भोग मुख्य आकर्षण होगा

सूरत :  श्री शक्ति धाम सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय भादी अमावस महोत्सव 1 से  

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शक्ति धाम सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय भादी अमावस महोत्सव का आयोजन आगामी 1 से 3 सितंबर 2024 तक किया गया है। दादीजी के सबसे प्रिय दिन भादी अमावस महोत्सव निमित्त 1 सितम्बर को एक्जिवेशन हॉल सरसाणा सूरत में आयोजन होगा। 

गुरुवार को राणी सतीजी मन्दिर के प्रांगण में पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए समिति के उपाध्यक्ष विश्वनाथ पचेरिया ने बताया कि इस तीन दिन के कार्यक्रम में अलग-अलग तरीके से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

 रविवार 1 सितम्बर को दोपहर  सवा 12 बजे से अलौकिक श्रृंगार, अखण्ड ज्योत एवं मंगल पाठ सहित नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। श्रीमती सुरभि बिरजुका मंगलपाठ का वाचन करेंगी। इनके साथ 1500 सुहागिन महिलाएं दादीजी को मंगल पाठ सुनाएंगी। महोत्सव के पहले दिन तकरीबन 10 हजार भक्तों के जुड़ने की संभावना है।  वहीं शाम 7 बजे से महाप्रसाद का आयोजन होगा।

सोमवार 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से दादीजी चरण पादुका अभिषेक एवं सायं 5 बजे से ज्योत भजन श्री राणी सतीजी मंदिर, सीटी लाईट, सूरत में होगा। इसी दिन सायं 5 से 7 बजे तक गायक श्रीमती मनीषा अग्रवाल तथा रात्रि 8 बजे से संजय अग्रवाल एवं पार्टी (सूरत) भजनों से दादीजी को रिझाएंगे। महोत्सव में कोलकाता की नृत्यनाटिका एवं 56 घरों से दादीजी के भक्तों द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग मुख्य आकर्षण होगा।   

D29082024-02

मंगलवार 3 सितम्बर को सुबह 5 बजे सें धोक-जात एवं सुबह 6 बजे से दादीजी का अभिषेक श्री राणी सतीजी मंदिर सिटीलाइट में होगा। वहीं  दोपहर 2:30 बजे अमावस ज्योत एवं मंगल पाठ श्रीमती कुसुमलता झुनझुनवाला एवं श्रीमती बबिता अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की जायेगी। उसके बाद रात 8 बजे से ज्योत-भजन का आयोजन गायक राकेश अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की जायेगी। इस अवसर पर समिति के सचिव मुरारीलाल सुरेका, गोपाल कोटरीवाल, सुभाष टिबड़ेवाल, अनुप जालान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 

समिति 33 वर्षों से मना रहा है दादीजी का भादी अमावस महोत्सव

समिति के प्रमुख हरेन्द्र सराफ ने बताया कि राजस्थान के शेखावटी आंचल के झुंझुनू में दादीजी का मुख्य स्थान होने से सूरत में रह रहे राजस्थान प्रवासी दादीजी के भक्तों ने 1991 से दादीजी का भादी अमावस महोत्सव मना रहे हैं। 24 फरवरी 2002 से दादीजी सिटीलाइट में विराजित हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव के अंतिम दिन 3 सितंबर को सुबह 7 बजे से देर रात्रि तक तकरीबन 50 हजार भक्त चरणबद्ध तरीके से दादीजी के दर्शन-प्रसाद का लाभ लेंगे। 

Tags: Surat