चित्रकूट : करगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी पर भाजपा युवा मोर्चा ने दी अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि

करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित मशाल जुलूस शहीद पार्क पर सम्पन्न हुआ

चित्रकूट : करगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी पर भाजपा युवा मोर्चा ने दी अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि


चित्रकूट,25 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चित्रकूट के द्वारा राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व के आह्वान पर करगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी पर जिला मुख्यालय में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा के नेतृत्व में विशाल संख्या में मशाल जुलूस निकाला गया। इसके बाद शहीद पार्क में कारगिल युद्ध में शहीद हुए देश के बलिदानियों को श्रद्धाजंलि दी गई।

गुरुवार को करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित मशाल जुलूस शहीद पार्क से आरम्भ होकर शहर के मुख्य धनुष चैराहे से होते हुए शहीद पार्क पर सम्पन्न हुआ। मशाल जुलूस में भारत माता की जय, वन्दे मातरम, वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान के नारे गुंजायमान होते रहे। मशाल जुलूस में पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, अश्विनी अवस्थी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी,महामंत्री विनीता द्विवेदी,वरिष्ठ नेता राजेश्वरी द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी,युवा मोर्चा के अभिषेक ओझा,उज्जवल गुप्ता आदि ने मशाल जुलूस के पश्चात शहीद स्तम्भ पर बलिदानी शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की।

शहीद स्तम्भ पर पुष्पार्चन करके कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा ने कहा कि यह मशाल जुलूस जन जन को स्मरण करायेगा भारत के जवानो के बलिदान का। युवा शक्ति बलिदानी वीरो के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में संकल्पित योगदान करें। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हम सबको पल पल वीरों के बलिदान को नमन करना चाहिए। पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र नेे कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के के कार्य को गति प्रदान कर सकती है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार सैनिको के सम्मान के लिए संकल्पित प्रयास कर रही है।पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे एवं दिनेश तिवारी ने कहा कि करगिल विजय दिवस की बरसी पर शहीदो को शत शत नमन है।

जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि करगिल विजय युद्ध अभियान भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक है। करगिल युद्ध में विषम परिस्थतियों में भारतीय सेना ने युद्ध लडा और जीता भी। करगिल युद्ध में शहीद बलिदानियों का बलिदान हर भारतीय सदैव याद रखेगा। मशाल जुलूस में राजेश जायसवाल, आनंद पटेल, महेन्द्र कोटार्य, प्रमेन्द्र सिंह, अखिलेश, बच्चन त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, अभिषेक ओझा, भगवानदीन, जगदीश गौतम, देवकीनन्दन, लवलेश निषाद, दीपक, राघव, उज्ज्वल, दशरथ, प्रेमलाल, रामकिशोर प्रजापति, के साथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।