संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2069 के बाद घटने लगेगी भारत की जनसंख्या

सदी के अंत तक चीन में सबसे बड़ी जनसंख्या गिरावट (78.6 करोड़) आने की संभावना है

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2069 के बाद घटने लगेगी भारत की जनसंख्या

चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश भारत की जनसंख्या में वर्ष  2060 के बाद भारत में जनसंख्या कम होने लगेगी।विश्व जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 2060 में अपने चरम पर होगी, लेकिन इसके बाद जनसंख्या में गिरावट शुरू हो जाएगी।दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत मौजूदा सदी (2100) केअंत तक 150 करोड़ के साथ सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।मौजूदा समय में भारत की आबादी करीब 145 करोड़ होने का अनुमान है।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि बड़े आकार और प्रजनन क्षमता में गिरावट की वजह से सदी के अंत तक चीन में सबसे बड़ी जनसंख्या गिरावट (78.6 करोड़) आने की संभावना है।वर्तमान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश चीन में 2024 से 2054 तक (20.4 करोड़) के बीच जनसंख्या में बड़ी गिरावट आएगी।

वहीं 2100 आते- आते चीन की आबादी वर्तमान समय से आधी से भी कम यानी करीब 63 करोड़ रह जाएगी। मौजूदा समय में चीन की आबादी करीब 140 करोड़ है। रिपोर्ट के अनुसार 2054 में 38.9 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान अमेरिका को पछाड़कर आबादी के लिहाज से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा । वर्तमान में 34.5 करोड़ की आबादी के साथ अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है और 2054 में यह 38.4 करोड़ लोगों के साथ चौथा सबसे बड़ा देश होगा। 2100 में 51.1 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बना रहेगा।

Tags: China