पाटीदार आंदोलन के युवा नेता अल्पेश कथ‌िरिया और धार्मिक मालविया आज भाजपा में शामिल होंगे

पाटीदार आंदोलन के युवा नेता अल्पेश कथ‌िरिया और धार्मिक मालविया आज भाजपा में शामिल होंगे

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच शनिवार शाम को दो दिग्गज पाटीदार समाज के युवा नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इस घटनाक्रम से राजनीति गर्मा गई है। 

जानकारी के अनुसार पाटीदार आरक्षण आंदोलन के समय के दो युवा नेता अल्पेश कथरिया और धार्मिक मालविया शनिवार शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की उपस्थिति में केसरिया धारण करेंगे। पिछले सप्ताह दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। तभी से ये अटकलें लग रहीं थी कि दोनों भाजपा का दामन थाम सकते हैं। आज शाम शहर के वराछा क्षेत्र में मानगढ़ चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों भाजपा में जुड़ेंगे।

बता दें कि 2020 के चुनाव में पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) ने कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया था। उसी के बाद प्रदेश में आप ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरु की थी। विगत विधानसभा चुनाव में अल्पेश कथीरिया वराछा सीट और धार्मि मालविया ओलपाड सीट से चुनाव लड़े थे और दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से दोनों नेता आप में लगभग निष्क्रिय नजर आ रहे थे। पिछले सप्ताह दोनों आप का दामन त्याग दिया था।