ताजा समाचार
पहले भारतीय हूं फिर उत्तरभारतीय
नाशिक । सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने कहा कि मैं पहले भारतीय हूं फिर उत्तर भारतीय। यह उन्होंने पिछले 5 फरवरी 2008 को मनसे द्वारा उत्तर भारतीयों के खिलाफ उत्पात मचाने के दौरान अंबादास धारराव की हुई मौत के बाद उनकी पत्नी सीमा को 5 लाख रुपया आर्थिक मदद सपा की ओर से देने के बाद कही। नाशिक के निफात्रड स्थित आंबदास के घर पर सिंह ने कहा कि उन पर आरोप लगाया गया कि उनके उत्तेजक भाषण देने से मुंबई या महाराष्ट्र में स्थिती बिगत्रडी। जबकि यह आरोप सरासर गलत है कि बल्कि मुंबई में जब वे संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे तब मनसे के गुंडों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मनसे की गुंडागर्दी का परिणाम आज स्वर्गीय अंबादास का परिवार भुगत रहा है। अंबादास एक पत्रढे लिखे व्यक्ति थे और हिंदुस्तान हटरोनेटिक्स में काम करते थे। 5 फरवरी को मनाते के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पत्थरबाजी का शिकार अंबादास हुये। अंबादास की मौत एक भारतीय की मौत है न कि मराठी की। अमर सिंह ने कहा कि हमने अंबादास के घर में ऐसे उत्तर भारतीयों को बुलाकर आर्थिक मदद दी है पिछले दिनों मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा के शिकार हुये थे। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता एवं एकता बनाए रखने के लिए सबको मिलजुल कर रहना होगा। इस दौरान अबू आजमी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
|