खेल
अब आर्डर आफ मेरिट भुल्लर का टारगेट
नई दिल्ली । नये सत्र की धमाकेदार शुरूआत करने के बाद भारत के उदीयमान गोल्फर गगनजीत भुल्लर की नजरें अब एशियाई टूर के आर्डर आफ मेरिट खिताब पर हैं। भुल्लर ने कल बैंकाक में सत्र का पहला एशियाई टूर अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीता। उन्होंने कहा, ''मैं इस साल आर्डर आफ मेरिट जीतने की पुरजोर कोशिश करूंगा। इस जीत से मेरा हौसला बढा है और साल भर मुझे जीत का यह सिलसिला कायम रखना है।'' उल्लेखनीय है कि इस साल आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष पर काबिज भुल्लर ने खिताब के साथ कल ४७५५० डालर जीते। यह खिताब अब तक जीव मिल्खा सिंह दो बार जबकि अर्जुन अटवाल और ज्योति रंधावा एक एक बार जीत चुके हैं।
|