Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

क्रिकेट

मियांदाद ने बट्ट पर साधा निशाना

कहा- पीसीबी अध्यक्ष ने नहीं माने सुझाव
लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) केअध्यक्ष इन दिनों सुर्खियों में हैं। टीम केलचर प्रदर्शन को लेकर आलोचना केबाद अब पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने बट्ट पर पीसीबी के महानिदेशक के रूप में अपना काम करने से रोकने का आरोप लगाया है।
मियांदाद ने पीसीबी अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्र्व कप और घरेलू क्रिकेट केढांचे के बारे में उनके सुझावों पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अगर काम नहीं करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी नियोक्तञ की होती है लेकिन अगर पिछले एक साल से मैं काम नहीं कर रहा था, तो बट्ट ने मेरे खिलाफ कार्रवाई क्‌यों नहीं की? पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास किए और पीसीबी अध्यक्ष को सबसे अच्छे सुझाव दिये, लेकिन उन्हें किसी भी मौके पर काम नहीं करने दिया गया और अब पीसीबी अध्यक्ष ही इसका बेहतर कारण बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्र्व कप मामले में जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अदालत में घसीटने का फैसला किया गया तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा था कि आईसीसी पर अपने निर्णय की समीक्षा के लिए दबाव बनाया जाए लेकिन इस सुझाव को कोई महत्व नहीं दिया गया। इससे पहले बट्ट ने कहा था कि मियांदाद ने अपने एक साल के कार्यकाल में एक हफ्ता भी काम नहीं किया जबकि उन्हें पूरे साल का वेतन (८४ लाख र्पिए) दिया गया। उन्होंने मियांदाद पर पीसीबी की आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाया था।
मियांदाद ने बट्ट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने हर मौके पर अपनी ओर से सलाह दी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मलेशिया में श्रृंखला आयोजित करने का प्रस्ताव भी इनमें शामिल था, जिसे नजरअंदाज करके पीसीबी ने अबुधाबी और दुबई में सीरीज खेली। पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सुधार के लिए बोर्ड को बहुत से सुझाव देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई लेकिन बोर्ड अध्यक्ष की ओर से हरी झंडी नहीं मिलने के कारण वह कुछ नहीं कर सके। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पीसीबी के संरक्षक और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उन्हें महानिदेशक पद पर नियुक्तकिया है और उनके कहने से ही वह पद छोड़ेंगे। इस सिलसिले में मैने राष्ट्रपति को लिखा भी है और उनकी सलाह से ही अगला कदम उठाएंगे।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


ताजा समाचार


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600