बोलीवुड
फराह अब सलमान के करीब आईं
एक वक्त करीबी दोस्त रहे फराह खान और शाहर्खि खान के बीच अब दूरियां आ चुकी हैं। खबरों के मुताबिक शाहर्खि फराह खान की सलमान से बढ़ती नजदीकियों की वजह से नाराज हैं। दरअसल फराह ने अपनी आनेवाली फिल्म 'तीस मार खां' के लिए शाहर्खि के बजाए खिलाड़ी अक्षय कुमार को साइन कर लिया है। लेकिन इससे भी बड़ी वजह है फराह और सलमान के बीच बढ़ती दोस्ती। जिससे शाहर्खि परेशान भी हैं और दुखी भी। हाल ही मैं शाहर्खि ने यह बात जाहिर भी कर दी। शाहर्खि ने कहा कि फराह अपने काम के लिए ईमानदार हैं। हम दोनों का एक-दूसरे पर अब कोई अहसान नहीं है। लेकिन अब मैं कई बार अपने आप को अकेला महसूस करता हूं। शाहर्खि और सलमान की दुश्मनी जग जाहिर है। और ऐसे में शाहर्खि यह बात बिलकुल पचा नहीं पा रहे हैं कि उनकी एक करीबी दोस्त सलमान के करीब चली गई है।
|