बोलीवुड
रा १* में अर्जुन की जगह विवेक होंगे?
बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेता विवेक ओबेरॉय काफी सुर्खियों में हैं, कभी किसी विवाद को लेकर, तो कभी फिल्मी दुनिया में अपनी स्थिति को लेकर। अब सुनने में आया है कि विवेक अर्जुन रामपाल की जगह ले सकते हैं, और वह भी शाहर्खि खान की फिल्म में। जी हां, शाहर्खि खान के घरेलू बैनर रेड चिली की बड़े बजटवाली फिल्म 'रा १' में अब विवेक ओबेरॉय को लेने की योजना बनाई जा रही है और वह भी अभिनेता अर्जुन रामपाल द्वारा निभाए जानेवाले नकारात्मक किरदार के लिए। दरअसल खबर यह है कि अर्जुन रामपाल फिल्म छोड़ सकते हैं, क्योंकि वे कुछ दिनों से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, और जाहिर है कि इसके कारण वे फिल्म के आवश्यक स्टंट दृश्य नहीं कर सकते। सुनने में तो यह भी आया है कि विवेक ने इस भूमिका के लिए ऑडिशन तक दे दिया है। तो अब देखना यह है कि क्या विवेक को शाहर्खि की यह फिल्म मिलती है या नहीं?
|