बोलीवुड
छोटे पर्दे पर होगी ऐश की एंट्री
अमिताभ और अभिषेक के बाद ऐश्वर्या राय के भी छोटे पर्दे पर एंट्री खबरें गर्म हैं। पहले सीनियर बच्चन, फिर जूनियर बच्चन और अब बच्चन बहू। जी हां, ऐश के भी टेलिविजन की दुनिया में एंट्री की खबरें आ रही हैं। हालांकि ऐश्वर्या पूरे साल किसी ना किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी रहती हैं, बावजूद इसके खबर है कि इस साल वह टीवी पर एक शो की होस्ट के रूप में नजर आ सकती हैं। फिलहाल इस चौट शो के फॉर्मेट को लेकर तैयारियां चल रही हैं। आखिर क्या वजह है कि अचानक ऐश टीवी का र्खि कर रही हैं? सूत्र बताते हैं कि ऐश का टीवी डेब्यू फैमिली डील का नतीजा है। अमिताभ बच्चन को बिग बॉस के लिए साइन करते वक्त ही अभि और ऐश को भी साइन कर लिया गया था। हालांकि अभी इस बात का किसी को अंदाजा नहीं है कि ऐश्वर्या ने पहली बार टीवी की दुनिया में एंट्री करने के लिए कितनी भारी रकम ली होगी।
|