व्यापार
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत
-सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट मुंबई । एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुला। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सूचना प्रौद्योगिकी के साथ ही उपभोक्तञ क्षेत्र के शेयों में सबसे ज्यादा गिरावट आई जबकि रीयल्टी और मेटल शेयर्स में बढ़त आ रही है। सुबह ९ बजकर १५ मिनट पर एनएसई का निफ्टी ११.७५ अंक नीचे ४७४५.५० अंकों पर कारोबार करता देखा गया वहीं, बीएसई का सेंसेक्स ३५.५० अंक नीचे १५८८०.१५ अंक पर। बीएसई मिडकैप इंडेक्स ०.४६ परसेंट ऊपर और स्मॉलकैप इंडेक्स ०.८० फीसदी ऊपर दिखाई दिया। सेक्टोरल इंडेक्सेस में आईटी इंडेक्स ०.४० फीसदी नीचे तो एफएमसीजी इंडेक्स ०.३२ फीसदी नीचे दिखाई दिया। इसके अलावा, बैंकेक्स में भी ०.२३ फीसदी की गिरावट। वहीं, रीयल्टी इंडेक्स १.३८ फीसदी ऊपर और मेटल इंडेक्स ०.७८ फीसदी ऊपर दिखाई दिए। निफ्टी के टॉप लूज़र्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक (-१.५२ फीसदी ), टाटा पावर(-१.३७ फीसदी), एचडीएफसी (-१.२४ फीसदी), आईटीसी (-१.१५ फीसदी), ओएनजीसी (-१.१४ फीसदी) गिरावट लेने वाले शेयरों में प्रमुख रहे। वहीं, जे पी एसोसिएटस (१.६४ फीसदी), आर कैपिटल(१.४७ फीसदी), यूनिटेक (१.४१ फीसदी), जिंदल स्टील (१.३६फीसदी) और सीमेंस (१.३४ फीसदी) में तेजी।
|