Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

व्यापार

तिरूपति से स्वर्ण मंदिर तक फैली है एचडीएफ

नई दिल्ली। धन लाभ के साथ ही बैंक आपको पुण्य लाभ दिलाने में भी पीछे नहीं हैं। एचडीएफसी बैंक की आनलाइन दानपेटी योजना को ले लीजिए। देश के इस दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक ने दानवीरों को प्रोत्साहन देने के मकसद से शुरू की गई इस योजना में अब अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को भी शामिल कर लिया है।
यह बैंक उडुपी के कृष्णा मंदिर, तिर्पिति मंदिर समेत कई अन्य पूजा स्थलों के लिए दान हस्तांतरण की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुई इस सुविधा के तहत एचडीएफसी बैंक देशभर के ३७ प्रमुख मंदिर, गिरजाघर, गुर्द्विारे व मस्जिदों को दान की रकम पहुंचाता है।
एचडीएफसी के कंट्री हेड (परिचालन) ए. राजन ने बताया कि जो भक्तजन किसी कारणवश अमृतसर जाने में असमर्थ हैं, वे अब बैंक की वेबसाइट पर जाकर स्वर्ण मंदिर को दान दे सकते हैं। बैंक ने वेबसाइट को ही दानपेटी के रूप में ढाल दिया है। उन लोगों के लिए भी बैंक ने यह सेवा शुरू करने की योजना बनाई है, जो उसके ग्राहक नहीं हैं, लेकिन क्रेडिट कार्ड के जरिए दान करना चाहते हैं।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600