Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

व्यापार

गैस परियोजना में भारत की जगह लेगा चीन !

दुबई । गैस पाइप लाइन में देरी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है और इसमें चीन भारत की जगह ले सकता है। ईरान के विदेश मंत्री एम.माोकी ने दावा किया है कि उनका देश आईपीआई 'शांति पाइप लाइन' परियोजना को किसी भी समय शुरू करने को तैयार है।
यह परियोजना मूल रूप से ईरान, पाकिस्तान व भारत के साथ बनाई गई थी लेकिन भारत द्वारा की जा रही देरी के कारण चीन को इसमें शामिल किया जा सकता है।
रिपोर्ट में मासोकी के हवाले से कहा गया है कि प्रस्तावित परियोजना में शीघ्र ही भारत की जगह चीन ले सकता है। इसके अनुसार इस बारे में पाकिस्तान व ईरान के बीच ब्यौरे को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
माोकी के हवाले से कहा गया है कि भारत को अब भी कुछ समय चाहिए लेकिन हम भारत के बिना भी इस परियोजना को शुरू कर सकते हैं।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600