व्यापार
रियल एस्टेट उद्योग की मायूसी हुई दूर
नई दिल्ली । मंदी की वजह से कीमतों में हुई कमी तथा खरीदारों के अभाव के मद्देनजर देश के रियल एस्टेट उद्योग क्षेत्र में छाई मायूसी अब समाप्त होने लगी है और कंपनियाँ एवं डेवलपर्स बड़े शहरों के साथ ही मध्यम ोणी के शहरों में भी नई परियोजनाएँ शुरू करने लगे हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र की बड़ी कंपनियों पार्श्र्वनाथ डेवलपर्स अंसल हाउसिंग एवं कंस्ट्रक्शन लिमिटेड तथा ग्रीन भवन बनाने वाली प्रमुख कंपनी थ्री सी ने नई परियोजनाओं एवं इस क्षेत्र में निवेश का ऐलान किया है। पार्श्र्वनाथ ने अगले पाँच वर्षों र्में र्सात हजार करोड़ र्पिए निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि उनकी कंपनी अपनी वर्तमान परियोजनाओं के निर्माण पर सात हजार करोड़ र्पिए निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनकी कंपनी आठ करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र की ५७ परियोजनाओं का विकास कर रही है और उनमें से चार करोड़ वर्ग फुट का काम काफी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि वे अगले दो वर्षों मे भवनों की आपूर्ति करना चाहते हैं। पार्श्र्वनाथ की परियोजनाओं में से ८० प्रतिशत आवासीय तथा शेष व्यावसायिक हैं। कंपनी इन परियोजनाओं की भूमि की कीमतों का पूरा भुगतान कर चुकी है। अब उसे सिर्फ निर्माण कार्यों पर व्यय करना है। जैन ने कहा कि उनकी ये सभी परियोजनाएँ वर्ष २०१५ तक पूरी होगी और उस समय उनकी कंपनी को इन परियोजनाओं से १७ हजार करोड़ र्पिए के राजस्व मिलने की उम्मीद है।
|