Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

व्यापार

एफसीएसी से पूँजी की निकासी होगी उद्योग संè

नई दिल्ली। उद्योग संगठनों ने चेतावनी दी है कि फुल कैपिटल एकाउंट कन्वर्लिबिलिटी (एफसीएसी) से देश पूँजी की भारी निकासी हो सकती है, जिसके कारण र्पिए का अमूल्यन होगा और निर्यात पर खराब असर पड़ेगा।
एसोचैम के एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था अस्थिर होना संभव है। सर्वेक्षण के अनुसार एफसीएसी से लघु अवधि के लिए विदेशी पूँजी का प्रवाह बढ़ सकता है, जिसका अर्थव्यवस्था में पूँजी की स्थिति पर खराब असर होगा।
एसोचैम ने सुझाव दिया है कि एफसीएसी शुरू करने से पहले बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उपाय करना चाहिए। इसके अलावा बजटीय घाटा कम किया जाना चाहिए। उद्योग संघटन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी होने के कारण भारत में पूँजी का प्रवाह सामान्य से अघिक रह सकता है।
एसोचैम का मानना है कि एफसीएसी शुरू होने से देश से बाहर पूँजी की निकासी होने की आशंका बनी रहेगी, जिसका विकास और आर्थिक दर पर नकारात्मक असर होगा।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600