व्यापार
टोयटा अपने साई और लेक्सस मॉडल वापस लेगी
न्यूयार्क । टोयटा मोटर कार्पोरेशन अपने साई और लेक्सस गैसोलाइन- इलेकि्ट्रक मॉडल ब्रेक सिस्टम में खराबी होने के कारण वापस बुला रही है। टोयटा लगभग ८ लाख कारें समूचे विश्र्व से वापस ले रही है क्योंकि इनके ब्रेक सिस्टम में खराबी के कारण ये देर से रूकती है, ब्रेक लगाने के बाद आगे बढ़ जाती है। अपना नया माडल पायरस जो जापान में बिका है को भी ब्रेक प्राब्लम की वजह से वापस बुला रही है। टोयटा- जापान परिवहन मंत्रालय को अपनी योजना की जानकारी देगा कि पायरस को इसी सप्ताह वापस ले लेनी तथा लेक्सस एवं साई माडल भी वापस लेकर जल्दी ही नया साफ्टवेयर का प्रयोग करेगी। साई सेडान दिसम्बर में विक्रय हेतु गई थी, यह टोयटा की दूसरी हाइब्रीड माडल थी।
|