गजब दुनिया
हजारों साल पहले भी पड़ते थे दिल के दौरे
दिल का दौरा पडऩे से सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि हजारों साल पहले भी लोगों की मौत होती थी। एक शोध के अनुसार लगभग ३,५०० साल पहले मिस्त्र में लोगों को दिल की बीमारियों से दो-चार होना पड़ता था। कैलिफोर्निया-इरविन विश्र्वविद्यालय में कार्डियोलाजी के प्रोफेसर ग्रेगरी थॉमस ने कहा, प्राचीन और आधुनिक जीवन शैली में भिन्नता के बावजूद प्राचीन मिस्त्र के उच्च सामाजिक-आर्थिक दर्जे वाले लोगों में हृदय रोग के पहले धमनियों में आने वाला कड़ापन (एंथ्रोस्क्लेरोसिस) एक जैसी पाई गई है। मुख्य अध्ययन में शामिल सह जांचकर्ता थॉमस ने कहा, निष्कर्ष इस बात का सुझाव देते हैं कि रोग को पूरी तरह समझने के लिए खतरे के आधुनिक कारणों के आगे जाकर अध्ययन किया जा सकता है। मिस्त्र के संग्रहालय में संग्रहित फैराओ मेरेंपतैह (१२१३-१२०३) की नाम पट्टिका पर लिखा है कि जब उनकी ६० वर्ष की आयु में निधन हुआ था तो वह भी दिल के दौरे सहित एंथ्रोस्क्लेरोसिस, गठिया और दंत रोगों से ग्रसित थे।
|