गजब दुनिया
हंसी को बनाएं दवा
अगर आप जीवन में रोगों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हंसी को ही दवा बनाएं। जीवन में दुख-दर्द तो बहुत हैं, जिसपर आपका बस नहीं चलता। लेकिन हंसी को अपनाकर आप तनावमुक्त हो सकते हैं। जानते हैं खुशी का राज-मन की शांति-अपने चिता या मन की गतिविधियों को समझें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। शांत बैठकर गहरी व लंबी सांसें लेना भी तनाव दूर करने में मदद करता है। जब भी कभी खराब विचार आपको परेशान करें आप वहां से ध्यान हटाकर किसी अच्छी बात में लगाएं। ध्यान को अपनी नियमित जीवन शैली का हिस्सा बनाएं। शरीर और मन पर इसके सकारात्मक परिणाम होते हैं। कार्यशैली- महत्वपूर्ण व बड़े लक्ष्यों पर खुद को फोकस करें। अपने काम को ठीक से मैनेज करें। सब कामों को एक-साथ हाथ में न ले लें। अपने जीवन की कार्य शैली को निर्धारित करें, जिसमें हर पहलू को पर्याप्त समय दिया गया हो, चाहे वह पढ़ाई हो या परिवार या फिर रिश्ते और सामाजिक सरोकार। इसके लिए समय का सही प्रबंधन करें। उन कामों की लिस्ट बनाएं, जो अनिवार्य हैं और फिर करते जाएं। जीवन ऊर्जा-यदि आप में ऊर्जा की कमी है तो थके हुए व तनावग्रस्त महसूस करेंगे। यादा एनर्जी के लिए ऊर्जायुक्त खाद्य पदार्थ खाएं। ताजे फल, साबुत अनाज, सब्जियां, दूध-दही, कम वसा, कम चीनी व कम नमक वाला खाना खाएं। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा व एनर्जी लेवल बढ़ेगा। भोजन आयरनयुक्त हो, इस पर भी ध्यान दें। आयरन की कमी से डिप्रेशन रहता है इससे भी तनाव बढ़ता है। खूब पानी पिएं, इससे डीहाइड्रेशन तो दूर होता ही है, ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। पाचन-यिा बेहतर काम करती है। व्यसन को दूर करें। हफ्ते में एक दिन निराहार रहें। मनोरंजन- जीवन में हास्य और मनोरंजन की बहुत आवश्यकता होती है इससे शरीर और मन में शांति मिलती है। इसके लिए हास्य योग का अマयास करें। शुरू में आपको यह नकली लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे असली में हसते रहने की आदत हो जाएगी, जो महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। जीवन में हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो शरीर और मन की बुरी आदतों को समझते हुए उन्हें योग द्वारा दूर करने का प्रयास करें। आपका छोटा-सा प्रयास ही आपके जीवन में बदलाव ले आएगा। प्राणायाम को जहां तक हो अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं। स्वयं को दुख-दर्द से अलग करके देखना सीखें।
|