समाचार विशेष
बुढापे को कहो अब राम - राम
नई दिल्ली,। बुढ़ापा अब किस्से कहानियों की तरह बच्चों को बताना पड़ेगा। वैज्ञानिकों की माने तो अब शरीर कभी बूढ़ा नहीं होगा। बूढ़े एवं युवा चूहे को मिलाकर रक्त आपूर्ति के बाद बूढ़े शरीर भी युवा की भांति होंगे। अब वैज्ञानिक मानने लगे हैं कि जल्द ही जवानी को अगर रखा जा सकता हैं। न्यू साइंटिस्ट पत्रिका के अनुसार बूढ़े और युवा चूहों की रक्त आपूर्ति को ऐसे जोड़ दिया गया जैसे कि वे जुड़वा हो ओर इसी से उम्मीद की यह किरण जागी हैं हार्वर्ड स्टेम सेल इंस्टिट्यूट, वोस्टन के एमी वेजर्स के नेतृत्व वाली टीम ने पता लगाया है कि युवा चूहों के रक्त ने बूढ़े चूहों की अस्थि मज्जाा में बूढ़ी हो रही रक्त कोशिकाओं को नया जीवन प्रदान कर दिया हो। वेजर्स ने कहा कि बूढ़े चूहों के शरीर में युवा चूहों की तुलना में अधिक रक्त स्टेम कोशिकाएं बनती हैं। इनमें से बहुत सी त्रुटिपूर्ण होती होती है और ये शरीर को उतना तेजी से दुरूस्त नहीं करती जितना कि युवाओं की स्टेम कोशिकाएं करती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि जब टीम ने २१ महीने के चूहों की रक्त आपूर्ति को यूवा सिफर् दो महीने के चूहों के साथ जोड़ा तो आयु संबंधी काफी परिवर्तन देखने को मिले। चूहों में कम मीलोइड तथा अधिक लिंफोइड कोशिकाएं बनी। इससे निष्कर्षकर्ता युवा चूहों के रक्त में विद्यमान अज्ञात तत्व बूढ़ें चूहों के शरीर में प्रवाहित हुए ओर उनमें यौवन लौटाने वाले परिवर्तन कर दिए। आगे के प्रयोगों के आधार पर टीम का कहना है कि ये रक्त तत्व आईजीएफ-१ नाम के हार्मोन को रोककर बूढ़े चूहों की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को दुरूस्त कर उन्हें युवा बनाए रखेंगे। अर्थात बुढ़ापा अब रूक जाएगा।
|