ताजा समाचार
बाल ठाकरे को साधा पवार ने
महाराष्ट्र में जोड़ तोड़ की नई राजनीति मुंबई,। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे तथा कृषि मंत्री शरद पवार के बीच २ घंटे की लंबी चर्चा ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल पैदा कर दिया है। मुंबई में विगत दिवस राहुल गांधी के दौरे का असर शिवसेना और एनसीपी पर समान रूप से पड़ा है। उतर भारतीय मुद्दे पर शिवसेना की भाजपा से दूरी का लाभ लेकर एनसीपी ने अपनी नई चाल चल दी है। नए राजनैतिक समीकरणों की सुगबुगाहट ने महाराष्ट्र की राजनीति को नए मुहाने पर खड़ा कर दिया है। दोनों नेताओं की बातचीत को आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को खेलने नहीं देने की घोषणा के बाद उन्हें मनाने के लिये उनके पुराने मित्र व केंद्रीय कृषिमंत्री शरद पवार जुट गये हैं। रविवार शाम श्री पवार बीसीसीआय अध्यक्ष शशांक मनोहर के साथ बाल ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री पहुंचे और आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का विरोध नहीं करने पर चर्चा की ऐसा सूत्रों ने कहा है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक करीब दो घंटे तक पवार और ठाकरे के बीच चर्चा हुई । इस दौरान शिवसेना के कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। बता दें कि रविवार सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की शिविर में श्री पवार ने कहा था कि खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिये। बाल ठाकरे क्या बोलते हैं इस संदर्भ में मैं स्वंय मुंबई जाकर उनको समझाऊंगा। उधर मातोश्री जाकर श्री पवार द्वारा बाल ठाकरे से मुलाकात की खबर से यहां राजनीतिक भूचाल आ गया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जिस प्रकार कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने बाल ठाकरे के विरोध के बावजूद मुंबई आये और उनकी चहुंओर प्रशंसा हुई उस प्रभाव को कम करने के लिये श्री पवार ने यह राजनीतिक चाल चली है। बहरहाल बाल ठाकरे ने भारत में आयपीएल-३ में आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को खेलने की हामी भरी है या नहीं इसकी अधिकृत घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। मगर सूत्र बताते हैं कि बाल ठाकरे ने इस संदर्भ में अपनी भूमिका कुछ दिनों में स्पष्ट करेंगे।
|
|
|