ताजा समाचार
मेरे लिए देश खेल से बड़ा है- बाल ठाकरे
मुंबई। ऑस्ट्रेलियन खिलाडिय़ों के मुद्वे पर दो-तीन दिन में शिवसेना फैसला कर लेगी। यह बात पार्टी के मुखपत्र सामना में कही गई है। सामना में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया खिलाडिय़ों के मुद्वे पर ठाकरे दो-तीन दिनों में कोई न कोई फैसला कर लेंगे। ठाकरे के हवाले से कहा गया है कि ठाकरे के लिए देश खेल से बड़ा है। वे कभी देश का अपमान सहन नहीं करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के रविवार शाम शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से उनके निवास 'मातोश्रा' पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात में बीसीसीआई के अध्यक्ष शंशाक मनोहर और शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्वव ठाकरे भी थे। रविवार रात दो घंटे की बैठक के दौरान पवार ने शिवसेना प्रमुख के सामने दलीलें पेश की कि राजनीति को खेल से जोडऩे के क्या गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि पवार ने ठाकरे को बताया कि श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाडिय़ों पर पाकिस्तान में हमले के बाद से वहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले बंद हो गए हैं। यदि शिवसेना, क्रिकेट खिलाडिय़ों के खिलाफ लगातार बयानबाजी करती रही और ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों ने यहां खेलने से मना कर दिया तो भारतीय क्रिकेट को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
|