Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

इंटरनेशनल

अमेरिकी बिजली संयंत्र में विस्फोट, 5 की मौत

न्यूयार्क। अमेरिका में कनेक्टिकट के मिडिलटाउन स्थित निर्माणाधीन प्राकृतिक गैस संयंत्र में हुए जबरदस्त विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई तथा अनेक घायल हो गए। बचावकर्ता स्वच्छ ऊर्जा संयंत्र [क्लीन एनर्जी प्लांट] के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। संयंत्र के अधिकारियों का कहना है कि वे नहीं जानते कि विस्फोट के वक्त वहां कितने लोग मौजूद थे। मिडिल टाउन के मेयर सेबेस्टियन एन. गिउलियानो ने इस घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ होने से इनकार करते हुए कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज मीलों दूर तक सुनी जा सकती थी। गिउलियानो के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक मेयर इस बात के प्रति आश्वस्त हैं कि यह महज एक दुर्घटना थी और इसके पीछे आतंकियों का हाथ होने का शक नहीं है। बचावकर्मियों ने मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने टेलीविजन चैनलों से कहा कि धमाके के साथ धुएं में लिपटा आग का गोला नजर आया और विस्फोट की आवाज से उनके घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।
रविवार को स्थानीय समयानुसार पूर्वाहन 11 बजकर 15 मिनट पर हुए उस विस्फोट के वक्त इमारत के एक हिस्से में तकरीबन 50 मजदूर मौजूद थे। एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब मजदूर पाइपलाइन में भरी गैस का शुद्धिकरण कर रहे थे।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600