इंटरनेशनल
राष्ट्रपति ने अवैध संतान के लिए माफी मांगì
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफंकी राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपनी अवैध संतान के लिए राष्ट्र से माफी मांगी है। मालूम हो कि जिस औरत से यह संतान उत्पन्न हुई है, जुमा ने उससे शादी नहीं की थी। इस मसले पर देश में जुमा का विरोध हो रहा था। जुमा ने कहा कि मुझे इस बात का बेहद अफसोस है कि इससे मेरे परिवार और देश को काफी कष्ट पहुंचा। जुमा की तीन पत्नियां और एक मंगेतर हैं। ६७ वर्षीय जुमा ने कहा, 'मैं अपने किए जवाबदेही लेते हुए उक्त परिवार के भरण-पोषण की सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं।' गौरतलब है कि अक्टूबर में जन्मी बच्ची कथित तौर पर जुमा की बीसवीं संतान बताई जा रही है।
|