इंटरनेशनल
फंञंस में रहना है तो बुर्का छोड़ो
पेरिस। बुर्के पर पाबंदी की ओर बढ़ रहे फंञंस ने देश में बसने के इच्छुक विदेशियों के लिए नए नियम बनाए हैं। इन के तहत विदेशी नागरिकों को बुर्का नहीं पहनने संबंधी करार करना होगा। परिवार मंत्री नेडीनो मोरानो ने बताया कि एकीकरण करार में बुर्का पहनने पर पाबंदी के साथ ही महिलाओं का खतना नहीं कराने का प्रावधान भी शामिल है। इस नियमों पर हामी भरने के बाद ही किसी विदेशी नागरिक को देश में रहने की इजाजत मिलेगी। नए नियमों के अनुसार वर्ष २००७ से देश में रह रहे सभी विदेशी नागरिकों को यह करार करना होगा।' उल्लेखनीय है कि फंञंसीसी सरकार बुर्के पर पूर्ण पाबंदी के लिए सख्त कानून बनाने जा रही है। संसदीय समिति की एक रिपोर्ट में स्कूल-कालेज, अस्पताल, सरकारी प्रतिष्ठान और सार्वजनिक परिवहन सेवा में बुर्के पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की गई है। मंत्री ने बताया कि जबरन शादी और बहुविवाह करने वालों को भी फंञंस में रहने की इजाजत नहीं मिलेगी क्योंकि फंञंसीसी समाज में पुर्षितों और औरतों के लिए समानता मौलिक अधिकार है।
|