इंटरनेशनल
अदन की खाड़ी में नौका फंसी, दस की मौत
हेरोगेसा। अदन की खाड़ी में अवैध रूप से सोमालिया से यमन ले जाए जा रहे लोगों से भरी एक नौका का इंजन खराब हो जाने के चलते भूख अथवा तट को करीब देख समुद्र में कूदने से उसमें सवार कम से कम दस लोगों की मौत हो गई तथा ३० अन्य लापता बताए गए है। तटरक्षकों ने नौका पर सवार ७० लोगों को बचा लिया है। सनाग प्रांत के आव्रजन मामलों के प्रमुख आई. मोहम्मद के मुताबिक नौका पर सवार रहे यात्रियों ने उन्हें बताया कि नौका पर ११० लोग सवार थे। नाव का इंजन खराब होने के बाद वह समुद्र में बह गई। उस छोटी नौका पर सवार लोग कई दिन तक भूखे-प्यासे रहे और उनमें से कई लोग नाव को समुद्र तट के पास जाते देखकर समुद्र में कूद गए। नाव पर दो लोगों की मृत्यु हो चुकी थी जबकि समुद्र में कूदे लोगों में से आठ के शव बरामद कर लिए गए हैं बाकी ३० लोग लापता हैं।
|