खेल
अभिनव बिंद्रा ने जीता दूसरा स्वर्ण
चंडीगढ़ । बीजिंग ओलंपिक में भारत को निशानेबाजी में स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड में क्वालीफाइंग दौर में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। ३३वें इंटरशूट चैम्पियनशिप में बिंद्रा ने क्वालीफाइंग दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। बिंद्रा ने पहले दौर में ९८ अंक प्राप्त किये। इसके बाद अगले तीन दौर में बिंद्रा ने परफेक्ट १०० अंक प्राप्त किये। चौथे एवं पाचवें दौर में बिंद्रा का स्कोर ९८ एवं ९९ रहा। इस प्रकार बिंद्रा का कुल स्कोर ५९५ रहा। इसके बाद अंतिम दौर में १०३.७ का स्कोर कर बिंद्रा ने अन्य प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। रजत पदक जर्मनी के टीनू मोहाउपत ने जीता। उन्होंने पहले पांच दौर में ५९२ तथा अंतिम दौर में १०५.२ का स्कोर किया। स्पर्धा का कांस्य पदक नीदरलैंड के पीटर हैलेनट्रेंड ने ६९५.७ अंकों के साथ जीता।
|