गजब दुनिया
धारियों, पंखोंवाले होते थे डायनोसोर
बीजिंग । डायनोसोर के एक जीवाश्म अध्ययन से वैज्ञानिकों ने बताया है कि पंद्रह करोड़ साल पहले चीन में विचरता एन्कियोर्निस हक्सली प्रजाति के इस दो पैरयुक्त डायनोसोर का वजन ११० ग्राम और काया श्याम रंग की रही होगी। इसके पंख में सफेद पर रहे होंगे और सिर का हिस्सा लाल-भूरी धारियों वाला रहा होगा। उनके अनुसार इसे कौया या चिडिय़ा नहीं मान सकते। शोधकर्ता अमरीका को रिचर्ड ओप्रम येल विश्र्वविद्यालय के प्राणिविज्ञान प्रो. और उनकी सहयोगी आस्टिन टेक्सास विश्र्वविद्यालय की प्रो. जूलिया क्लार्क के अनुसार आरंभिक डायनोसोरों पर और रंग उन्हें सहयोगियों को आकर्षित करते होंगे।
|