व्यापार
चीनी में और सौ रूपए की गिरावट
जयपुर। प्राइवेट एवं सरकारी मिलों में बिकवाली बढने व कमजोर मांग के चलते आज भी जयपुर मंडी में चीनी के भावों में सौ रूपए प्रति कि्वंटल की गिरावट देखी गई। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार यूपी में अभी गो की आवक सामान्य बनी हुई है और सरकारी दखल के बाद चौतरफा बिकवाली से भावों में नरमी का रूख बना हुआ है। गुड के भाव स्थिर देखे गए। मिलों की चौतरफा मांग निकलने से मूंग दाल के भाव में पचास रूपए प्रति कि्वंटल की तेजी देखी गई। स्टॉकिस्टों की मांग से उडद के भाव भी सौ से डेढ सौ रूपए प्रति कि्वंटल तेज बोले गए। दक्षिण अमरीका में सोया की पैदावार बढने की खबरों से शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया का मार्च का वायदा कारोबार १.९ फीसदी गिरने से यहां भी वायदा कारोबार नरम देखा गया और सरसों मिल डिलीवरी के भाव में चालीस से पचास रूपए प्रति कि्वंटल की नरमी देखी गई। सरसों तेल के भाव भी दस रूपए प्रति टिन घटाकर बोले गए। सामान्य कारोबार से अनाज व मोटा अनाज के भाव में कोई उतार-चढाव नहीं देखा गया। बंद भाव इस प्रकार रहे। अनाजः गेहूं मिल डिलीवरं (नया) १४६० से १४६५ डकर सहित़, गेहूं दडा हाजिर १४२५ से १४५० रूपए। गुडः गुड ढैया २६०० से २८०० (टेक्स पैड), चीनी डटेक्स पैड़ ३९२५ से ४०२५, आयातित चीनी ३७७५ रूपए प्रति कि्वंटल। तिलहनः सरसों मिल डिलीवरी डकंडीशऩ २५८० से २५८५, सरसों लूज २३५० से २४५०, तारामीरा २२५० से २३०० रूपए। जयपुर दाल मिल डिलीवरीः मूंग छिलका ६००० से ६३००, मूंग मोगर मोटा ७२०० से ७५००, उडद दाल छिलका ४७०० से ४८००, उडद मोगर ५२०० से ५५००, उडद मोगर मोटी ६५०० से ६६००, मोठ मोगर ७००० से ७१००, अरहर मिडियम ४८०० से ६३०० रूपए। चौंला मोगर ४२०० से ४८००, चना मीडियम २५०० से २५३०, चना दाल (बोल्ड) २६२५ से २६३०, मसूर मलका ४००० से ४१०० रूपए। जयपुर सूखा मेवाः बादाम गिरी ३८५ से ४१५, बादाम छिलका हल्का ९० से १००, बादाम अमरीकन २९० से ३००, बादाम साार भाई ४५० से ६००, काजू टुकडी २४० से २७०, काजू २८० से ३८०, इलायची ११०० से १२००, पोस्तदाना २८०, पिस्ता ८२५ से १५००, किशमिश देसी १०० से १३०, कालीमिर्च १४५ से १७५ रूपए, मुनक्का २२० से ३३० डप्रति किलोग्राम़, गोला टिप्टूर ५८०० से ६०००, नारियल ६८० से ७६० डप्रति बोरी़ लौंग ३२० से ३५० रूपए रहा।
|