व्यापार
फोर्ड की फिगो कार का उत्पादन शुरू
मुंबई । फोर्ड इंडिया ने अपनी कांपैक्ट कार फिगो का व्यावसायिक उत्पादन चेन्नई के पास मरईमलई नगर कारखाने में आज शुरू कर दिया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. कर्णिानिधि ने फिगो के उत्पादन का उद्घाटन किया। यह कंपनी की पहली कांपैक्ट कार है जिसके जरिए उसने तेजी से बढ़ते छोटी कारों के बाजार में बड़ी भागीदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उल्लेखनीय है कि फोर्ड ने पिछले साल सितंबर में तमिलनाडु सरकार के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया था जिसके तहत वह कारखाने का विस्तार करने पर अतिरिक्त १,५०० करोड़ र्पिये का निवेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक विस्तार के बाद कंपनी अपनी मौजूदा इकाई में १,००० कर्मचारियों की भर्ती करेगी। इस समय कारखाने में २,१०० कर्मचारी कार्यरत हैं।
|