Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

व्यापार

ब्याज दरें नहीं बढेंगीः कामत

नई दिल्ली । आईसीआईसीआई बैंक के गैर कार्यकारी चेयरमैन के वी कामत का मानना है कि अगले नौ माह तक ब्याज दरों में बढोतरी की संभावना नहीं है, क्योंकि बैंकिंग तंत्र के पास पर्याप्त नकदी है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कामत ने कहा, ''मेरा अपना आकलन है कि नकदी पर्याप्त है और आर्थिक गतिविघियां तेज हैं।
ऐसे में फिलहाल नौ माह तक ब्याज दरों पर किसी तरह का दबाव पडने के आसार नहीं हैं। कामत ने कहा, ''जब नकदी की स्थिति नीचे आएगी, तभी ब्याज दरें बढेंग ी। यह पूछे जाने पर कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सीआरआर में जो बढोतरी की है, उसका ब्याज दरों पर किस तरह का असर पडेगा, कामत ने कहा कि आरबीआई ने जो कदम उठाया है, वह इस बात का संकेत है कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति पर निगाह रख रहा है। बैंकिंग तंत्र में तरलता की गहराई इतनी ज्यादा है कि ब्याज दरों पर तत्काल कोई असर नहीं पडेगा।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600