व्यापार
वैट घटाने की मांग
जयपुर । ऑल राजस्थान एग्रीकल्चर ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एराटिया) ने राज्य सरकार से बजट में इलेकि्ट्रक स्वीच गियर पर ४ प्रतिशत वैट किए जाने की मांग की है। एराटिया के अध्यक्ष बनेचन्द जैन ने इस सिलसिले में सिविल लाइंस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास व वाणिज्य कर आयुक्त बी. शर्मा को ज्ञापन सौप कर में वैट दर में संशोधन किए जाने की ओर ध्यान आकर्षित किया। महासचिव दिनेश भाटिया ने कहा कि शर्मा से फवारा सिंचाई पाइप उपकरण को टैक्स मुक्त घोषित करने, इलेकि्ट्रक पंखों पर वैट ४ फीसदी करने, ५० हजार तक के माल पर आयात-निर्यात से वैट फार्म से हटाए जाने आदि मुद्दे शामिल हैं।
|