ताजा समाचार
पाकिस्तानी जासूस से पूछताछ करेगी दिल्ली प
नई दिल्ली। गत १२ नवंबर को इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार पाकिस्तानी मुखबिर से पूछताछ करने दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम लखनऊ में है। गौरतलब है कि कराची, पाकिस्तान के रहने वाले इलियास अब्दुल रज्जााक को नकली पासपोर्ट रखने के जुर्म में गत १२ नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार १२ नवंबर को पुलिस को उक्त आरोपी के इंदिरा गांधी अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में होने की सूचना मिली थी, जिसे पासपोर्ट अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। तलाशी के दौरान अब्दुल रज्जााक के पास से एक नकली पासपोर्ट बरामद किया गया जिसमें उसका नाम मो. सईद अली लिखा था। पुलिस ने बताया कि उसने यह पासपोर्ट लखनऊ से बनवाया था। साथ ही आरोपी के पास से दिल्ली और मेरठ के सैन्य अड्डों और रक्षा सミबंधी कई संदिग्ध कागजात भी मिले थे। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए गृह सचिव जी.के. पिल्लई ने पत्रकारो को बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से एक पाकिस्तानी जासूस को अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के उच्च सूत्रों ने बताया कि उक्त जासूस दिल्ली से सऊदी अरब जाने की फिराक में था। पुलिस ने पूछताछ के दौरान कई अहम सूचनाएं मिलने की बात कही है। दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर सत्येंद्र गर्ग ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद १० दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश अदालत ने दिया था। गिरफ्तारी के बाद इलियास अब्दुल रज्जााक के खिलाफ अहम जानकारियां लीक करने का मामला दर्ज किया है।
|