Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

ताजा समाचार

किसानों के विकास के लिए होगा स्वतंत्र पैक

कटक । उड़ीसा सरकार राज्य के किसानों के विकास के लिए काफी अहमियत दे रही है और आगे चलकर कृषि के लिए स्वतंत्र पैकेज बनाया जाएगा, जिससे किसानों का विकास हो सकेगा। यह बात मुखयमंत्री नवीन पटनायक ने बालीयात्रा मैदान में आयोजित बीजद के राज्यस्तरीय युवा सम्मेलन में रही।
मुखयमंत्री ने कहा कि बीजद युवा ब्रिगेड को हमेशा महत्व देती आयी है और आगे भी देती रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। राज्य सरकार भुवनेश्र्वर को शिक्षा का प्रमुख केन्द्र बनाने के लिए हर तरह का कदम उठा रही है। इसी कड़ी के चलते और अधिक संखया में आईटी संस्थानों के स्थापना के लिए सरकार तत्परता दिखा रही है। सम्मेलन में मुखयमंत्री नवीन पटनायक व सांसद प्यारी मोहन महापात्र समेत राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्री, सांसद व विधायक उपस्थित थे। राज्य भर से करीब २० हजार कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। राज्य के लोगों तक कार्यकर्ताओं के जरिये राज्य की बीजद सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी पहम्चाना इस कार्यक्रम का लक्ष्य है।
सम्मेलन में राज्य के ३० जिलों के कुल ३५ जिला संगठन क्षेत्र, ब्लाक आदि से कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। मुखयमंत्री नवीन पटनायक तथा सांसद प्यारीमोहन महापात्र ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आम लोगों का दिल जीतकर पार्टी की लोकप्रियता को बरकरार रखने का आह्वान किया। राज्य के मंत्री एवं विधायकों ने कहा कि बीजद सरकार से ही राज्य में विकास की धारा शुरू हुई है। खासकर गरीबों को दो र्पिये वाले चावल से लेकर रोजगार तक मुहैया कराने के लिए ठोस कदम उठाया गया है। आगे भी जनता का सहयोग लेकर बीजद अपने जनहित कार्यक्रम को आगे ले जाएगा।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600