इंटरनेशनल
अमेरिका में सडक़ हादसे में भारतीय छात्र मृê
वाशिंगटन, । अमेरिका में हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में भारतीय राज्य आंध्रप्रदेश निवासी एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम नरेश दाचा है। २२ वर्षीय नरेश राइट स्टेट यूनिवर्सिटी में एम.एस.(ईई) का प्रथम वर्ष का छात्र था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद निवासी नरेश अपने एक दोस्त वर्णि के साथ अपने निवास से अपनी कार में सवार होकर यूनिवर्सिटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में नरेश की मौत हो गई, जबकि वर्णि बच गया, उसे मामूली चोटें आईं हैं। नरेश के अभिभावकों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है। वह अपने बेटे का शव भारत ले जाकर वहीं उसका अंतिम संस्कार करेंगे।
|