खेल
चेतन व अरविंद क्वार्टर फाइनल में
नई दिल्ली । भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद और अरविंद बट ने चीन में खेले जा रहे मकाउ ओपन बैडमिंटन ग्रां प्री के क्वार्टर फाइनल अपनी जगह पक्की कर ली है। सातवीं वरीयता प्राप्त चेतन ने डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन विटिंगस को २१-१५, २१-१५ से हराया। वहीं दसवीं वरीयता प्राप्त अरविंद ने डेनमार्क के ही आठवीं वरीयता प्राप्त जान ओ जोर्र्गेसेन को २१-१३, २२-२० से शिकस्त दी। चेतन का सामना अब हुआन गाओ और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेइ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वहीं अरविंद की टक्कर चौथी वरीयता प्राप्त मलेशियाई चूंग हान वोंग से होगी।
|