अगर कोई खबरिया टीवी चैनल यह तस्वीर देख ले तो ब्रेकिंग न्यूज बन जाएगी.. “ आपकी नौकरी खतरे में है.. आपकी नौकरी एक बिल्ली के कारण खतरे में है.. यह बिल्ली कम्प्यूटर चलाना जानती है”.. आदि आदि। वैसे यह “ पढ़ी- लिखी” बिल्ली न्यूयॉर्क में पिछले माह हुए वार्षिक “कैट शो” में शामिल हुई थी। इस मेले में बिल्लियों के लिए सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल और बगीचा भी सजाया गया था।