सूरत :  मानव सेवा संघ छायडों संस्था द्वारा मतदान के दौरान निःशुल्क छाछ का वितरण

असहनीय गर्मी में मतदारों को राहत देने का प्रयासः भरत शाह

सूरत :  मानव सेवा संघ छायडों संस्था द्वारा मतदान के दौरान निःशुल्क छाछ का वितरण

सूरत में चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए नवसारी लोकसभा क्षेत्र में लगभग 230 स्थानों से 1.50 लाख से अधिक छाछ के पाउच मुफ्त वितरित किए गए। गुजरात लोकसभा की 25 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।

नवसारी लोकसभा क्षेत्र में सुबह से मतदान धीमी गति से शुरू हुआ। भीषण गर्मी का असर मतदान पर पड़ने की संभावना है। नवसारी लोकसभा के 18 लाख से ज्यादा मतदाताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए छाछ की व्यवस्था की गई। लगभग 230 स्थानों से 1.50 लाख से अधिक छाछ के पाउच वितरित किये गये।

मानव सेवा संघ छायडों के अध्यक्ष भरत शाह ने जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार 7 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन मौसम विभाग द्वारा गर्मी की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सूबह से ही असहनीय गर्मी पड़ रही है। छांयडो संस्था द्वारा नवसारी लोकसभा चुनाव में सूरत शहर के आसपास उधना, पांडेसरा, लिंबायत , हजिरा , डुमस  जैसे सभी क्षेत्रों में कुल 230 केंद्रों पर 1 लाख 50 हजार से अधिक निःशुल्क छाछ पाउच वितरित किए गए। ताकि मतदाताओं को असहनीय गर्मी से राहत मिल सके।

इस सेवा कार्य के लिए गार्डन ग्रुप गुजरात, विप्र सेना, यूथ फॉर हजीरा क्षेत्र और बजरंग दल, श्री मराठा पाटिल समाज मंडल जैसे संगठनों का समर्थन मिला। यह सेवा सभी मतदान केन्द्र के आसपास में सभी मतदाताओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध थी।

Tags: Surat