सूरत : बालाश्रम वेसू में भजन संध्या के साथ चार दिवसीय उल्लास पर्व सम्पन्न

संस्था के पधाधिकारियों ने धर्माचार्य रामकुमार पाठक को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित कर  आशीर्वाद प्राप्त किया

सूरत : बालाश्रम वेसू में भजन संध्या के साथ चार दिवसीय उल्लास पर्व सम्पन्न

विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल प्रति वर्ष संत सुधांशुजी महाराज का अवतरण दिवस 2 मई उल्लास पर्व के रुप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल बालाश्रम में 2 से 5 मई तक चार दिवसीय उल्लास पर्व का आयोजन किया गया था। 

उल्लास पर्व की श्रृंखला में 2 मई को विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं धर्माचार्य आचार्य रामकुमार पाठक की उपस्थिति में वृक्षारोपण तथा महाराजजी के दीर्घायु के लिए प्रार्थना, पादुका-पूजन एवं पूजा-यज्ञ किया। इसी क्रम में 3 मई को धर्माचार्य के सानिध्य में महाराजजी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए महामृत्यंजय जाप किया गय। जबकि उल्लास पर्व के तीसरे दिन 4 मई को मिशन की महिला इकाई की बहनों द्वारा सुन्दर कांड पाठ का वाचन किया गया।  

D06052024-21

 चौथे दिन रविवार 5/05/2024 को शाम  6 बजे  सदगुरु जी सुधांशु जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हरीश रंगीला एवं श्याम रंगीला ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  में संस्था के पदाधिकारी , विश्व जागृति मिशन महिला इकाई की बहने, दीक्षित भाई बहनों , धर्म प्रेमी श्रद्धालु भाई बहन एवं बालाश्रम के बच्चें मिलाकर सैकड़ों लोगों ने गीत-संगीत के साथ भजन संध्या का आनंद लेते झूम उठे। एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पर सभी लोग भाव विभोर होकर भजनों का आनंद किया।

संस्था के पधाधिकारियों ने धर्माचार्य आचार्य राम कुमार पाठक को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित कर  आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में आरती एवं भोजन प्रसाद भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

Tags: Surat